क्या आपको भी खाना खाने के तुरंत बाद पेट में भारीपन महसूस होता है? जानिए इसकी वजह

क्या आपको भी खाना खाने के तुरंत बाद पेट में भारीपन महसूस होता है? जानिए इसकी वजह

सेहतराग टीम

आज के समय में पेट की समस्या अधिकतर लोगों से सुनने को मिलता है। वैसे पेट की कई समस्याएं काफी सामान्य होती हैं लेकिन अगर उसका सही समय पर इलाज ना किया जाए तो वो खतरनाक हो जाता है। ऐसा ही एक समस्या है खाने के बाद पेट में दर्द उठना। ऐसी समस्या अक्सर अच्छे से खाना ना पचने की वजह से होती है। वहीं ये समस्या कहा जाता है कि ज्यादातर बुजुर्गों को होती है, लेकिन ये जरुरी नहीं है। ये किसी भी वर्ग के लोगों को हो सकती है। आज के समय में अनियमित खानपान के कारण युवाओं को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर लोगों को  खाना खाने के बाद हर बार पेट में दर्द, सूजन, गैस या उल्टी आने का मन होना महसूस होता है। वैसे तो  पेट में दर्द या अपच कई कारणों से हो सकता है। लेकिन इसके कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

खाना खाने के बाद पेट में भारीपन या फिर दर्द महसूस होना एक सामान्य कारण तो है लेकिन ये कई बार गंभीर भी हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग दवाओं के सहारे पर खाना खाते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों के सहारे। इसमें आराम न आने पर इसे नजरअंदाज करना बिलकुल गलत है। लेकिन क्या आप जानते हैं खाना खाने के तुरंत बाद पेट में दर्द या भारीपन क्यों महसूस होता है। अगर आप नहीं जानते तो कोई नहीं, आज हम आपको इस लेख के जरिए बताते हैं कि आपके पेट में दर्द के पीछे क्या कारण है। 

पेट दर्द के कारण 

अपच

अपच एक ऐसी समस्या है जिसका शिकार बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कोई भी हो सकता है। ज्यादात लोगों को अपच की समस्या होने पर खाना खाने के तुरंत बाद पेट में दर्द की शुरू हो जाता है। इस दौरान वो तुरंत बाथरूम की ओर भागते हैं। वहीं, कुछ लोग इस समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से कई चूर्ण का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी उससे आराम नहीं आता। अगर आपको हमेशा से ही ऐसी समस्या होती है तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि जल्द से जल्द इस मसले पर डॉक्टर से राय लें। 

फूड प्वाइजनिंग

फूड प्वाइजनिंग की समस्या कई बार अचानक से सामने आ जाती है तो कई बार ये कुछ दिनों बाद खुलकर सामने आती है। फूड प्वाइजनिंग होने से पेट में दर्द, उल्टी आना, दस्त लगना और गैस से संबंधित परेशानियां होने लगती है। ऐसे में हर कोई सोचता है कि ये एक आम दिक्कत है, लेकिन कई दिनों तक ऐसा होने के पीछे फूड प्वाइजनिंग एक कारण हो सकता है। कई बार गलत, बासी या अधपका खाना खाने के कारण फूड प्वाइजनिंग हो सकता है। जिससे पेट दर्द शुरु हो जाता है। इसका इलाज ना किया जाए तो ये बेहद गंभीर बीमारी बन सकती है।

अल्सर

कई लोग पेट के अल्सर से परेशान रहते हैं और उन्हें इस बात की भनक भी नहीं लगती। दरअसल, पेट से जुड़ी इस बीमारी में हर बार खाना खाने के बाद पेट की आंतों में दर्द होने लगता है। पेट में अल्सर की समस्या पेट में ज्यादा देर तक बनने वाली गैस के कारण होती है। 

सीलिएक

सीलिएक की समस्या ग्लूटेन इम्यून सिस्टम को बुरी तरह से प्रभावित करने के कारण इस रोग की शुरुआत होती है। ग्‍लूटेन एक प्रोटीन है जो जौ, राई, माल्ट, पराग, ग्राहम आटा, सूजी और गेहूं में मौजूद होता है। जब आप लस (ग्‍लूटेन) असहिष्णु होते हैं तब इस तरह के खाद्य पदार्थ प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को प्रभावित कर आपकी छोटी आंत की भीतरी सतह में सूजन का कारण बनता है। यह सब पेट दर्द और सूजन की ओर ले जाता है। इसलिए सीलिएक रोग से पी‍ड़‍ित लोगों को ग्‍लूटेन मुक्त आहार देना चाहिए। उन्‍हें पूरी तरह से ग्‍लूटेन युक्त सभी पेय और खाद्य पदार्थों जैसे ताजा मांस, फल, आलू, सब्जियां, और वाइन से बचना चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें-

शरीर में एंटीबॉडीज बन गई हैं तो जरूरी नहीं कि आप कोरोना को मात दे देंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।